हल्द्वानी घटना के बाद उत्तराखंड की नौकरशाही में रातों रात फेरबदल, जानिए किसको मिला कौन सा विभाग

उत्तराखंड के प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर फेरबदल हुआ है। उत्तराखंड सरकार ने देर रात चार आईएएस अधिकारियों का प्रभार बदल दिया और सात पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला कर दिया।इस संबंध में अपर सचिव कार्मिक कर्मेंद्र सिंह ने आदेश जारी किये।

4 IAS के प्रभार, 7 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर

इनमें वे अधिकारी भी हैं जिन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, इनमें अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन भी शामिल हैं, उन्हें वित्त, आवास, जल संसाधन के साथ कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है। प्रधान सचिव आरके सुधांशु का कद भी बढ़ गया हैं। उन्हें शहरी विकास एवं वन के साथ-साथ अब मुख्यमंत्री एवं राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है।

उन्हें सचिव शैलेश बगौली से कार्मिक एवं सतर्कता विभाग हटाकर गृह एवं कारागार विभाग सौंपा गया है। सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे को राजस्व विभाग से हटा दिया गया है। इसके साथ ही जिन पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

वे इस प्रकार हैं शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन, अपर जिला अधिकारी चमोली अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी, संयुक्त मुख्य प्रशासक जय को बनाया गया है।

भरत सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन देहरादून, चंद्र सिंह इमलाल को अपर जिलाधिकारी प्रशासन नैनीताल बनाया गया है। आयुक्त गन्ना काशीपुर बनाया गया है। इसी प्रकार विवेक प्रकाश को प्रधान प्रबंधक नादेही चीनी मिल से अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है।

पंकज कुमार उपाध्याय को केएमवीएन के महाप्रबंधक पद से हटाकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि रवीन्द्र कुमार जुआंथा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार के पद से हटाकर डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है।

Leave a Comment