उत्तराखंड में बदलने लगा मौसम, अगले 4 दिन आसमान रहेगा साफ़, 13 फरवरी तक कोई चेतावनी नहीं

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बारिश ने राज्य में बदलाव ला दिया है। इससे ठंड बढ़ गई थी लेकिन अब तापमान सामान्य हो गया है और फरवरी की शुरुआत में बर्फबारी होने से अब मौसम बदल गया है।आज प्रदेश में मौसम साफ रहा और प्रदेश भर में लोगों को चटक धूप खिली नजर आई।

राज्य में पड़ रहा पाला बन रहा लोगो की मुसीबत

हालांकि, सुबह-शाम अभी भी ठंड बनी हुई है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि 13 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, रात में न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण अभी ठंड बनी रहेगी। मुख्य समस्या पहाड़ी इलाकों में रात के समय गिरने वाले पाले के कारण होती है। मसूरी में रात में पाला पड़ने से नलों में पानी जमने लगा है।

सुबह के समय पाले के कारण पहाड़ की सड़कें सफेद रंग की नजर आती हैं, जो वाहन चालकों के लिए खतरनाक है। नलों में पानी जमने से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, पहाड़ में पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी गार्डन क्षेत्र, इंदिरा कॉलोनी, केम्पटी रोड, बाटाघाट, हाथी पांव, कैमल बैक क्षेत्र में पाला गिर रहा है।

आज प्रदेश के मैदानी जिलों को भी कोहरे से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं जताई है और पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने को लेकर भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसमें खास बात यह है कि मौसम साफ रहने और अच्छी धूप निकलने के कारण प्रदेश भर में तापमान सामान्य के करीब रहेगा।

अधिकतम तापमान के अलावा राज्य में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। देहरादून की बात करें तो यहां आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।

Leave a Comment