उत्तराखंड के यूट्यूबर “उत्तरांचली” को मिलेगा गोल्ड मेडल, जर्नलिस्म के कोर्स के लिए कुमाऊँ विश्वविद्यालय देगा मेडल

कुमाऊं विश्वविद्यालय का 18वां दीक्षांत समारोह इस 19 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्रों की सूची जारी कर दी है। इस दीक्षांत समारोह में मुरारी लाल माहेश्वरी मेमोरियल गोल्ड मेडल दिया जाएगा।

उत्तराखंड में जाना माना नाम है रजत जोशी

इस स्वर्ण पदक को पाने वालों में से एक मीना बाजार लोहाघाट चंपावत के मध्यम वर्गीय निवासी रजत जोशी हैं, जो DSB परिसर स्थित अटल पत्रकारिता एवं जनसंपर्क विभाग से परास्नातक कर रहे हैं। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में वर्ष 2021-22 के टॉपर रजत जोशी ने 78.9 प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे।

कॉलेज के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल पाने वाले रजत जोशी लोहाघाट के रहने वाले हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि वह सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अपने चैनल पर उत्तराखंड के विभिन्न तथ्यों से संबंधित जानकारी बताते थे। इसके अलावा वह एक आरजे भी हैं। रजत जोशी ने अपनी स्नातक की पढ़ाई डीएसबी परिसर से ही की।

इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का फैसला किया। इस दौरान उन्होंने कुछ समाचार चैनलों और समाचार पत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त किया लेकिन उनकी रुचि रेडियो के क्षेत्र में थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपना चैनल शुरू किया और यह चल निकला।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपना चैनल शुरू किया और यह चल निकला। रजत पत्रकारिता की पढ़ाई के साथ-साथ एक न्यूज पोर्टल भी चला रहे थे। रजत जोशी ने बताया कि उन्होंने एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित आदि कैलाश एडवेंचर रेस में पिथौरागढ़ से विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

उनके पास एनसीसी में सी सर्टिफिकेट भी है। रजत के पिता सुभाष चंद्र जोशी किराना दुकान चलाते हैं जबकि मां दीपा जोशी गृहिणी हैं। रजत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ ही अपने दोस्त विशाल बिष्ट और हिमांशु पांडे को भी दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों दोस्तों ने उन्हें आगे बढ़ने में काफी मदद की है।

Leave a Comment