देहरादून में घोड़े के अंदर आया कुत्ते का भूत, देखते ही काट रहा है लोगो को

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आप जहां भी जाएं लगभग हर शहर में आवारा कुत्तों का डर बना रहता है। हालाँकि कभी-कभी उनके बीच तनाव चरम सीमा तक पहुँच जाता है। लेकिन इन दिनों देहरादून नगर पालिका के भानियावाला ब्लॉक में एक घोड़ा लोगों को कुछ ज्यादा ही परेशान कर रहा है। जी हां, यहां एक गुस्सैल घोड़े का आतंक बढ़ता जा रहा है।

देहरादून के आर्यनगर में हो रहा है लोग घोड़े से हमला

घोड़ा जैसे ही किसी शख्स को देखता है तो वह इंसानों पर देखते ही हमला कर रहा है और मुंह से काट भी रहा है। पिछले चार-पांच दिनों में यह घोड़ा कई लोगों को घायल कर चुका है। स्थानीय नगर निगम पार्षद बलविंदर सिंह ने बताया कि यह घोड़ा पिछले चार-पांच दिनों से आर्यनगर में सक्रिय है और लोगों को देखते ही हमला कर रहा है और मुंह से काट भी रहा है।

हाल ही में इस घोड़े ने दो दिन पहले दो कांवरियों को घायल कर दिया था। इसके साथ ही शनिवार रात इसने एक बुजुर्ग व्यक्ति को भी काट लिया, उन्हें अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने पशुपालन विभाग और वन विभाग को भी सूचित किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ऐसे में लोग छोटे बच्चों और बुजुर्गों को बाहर भेजने से डर रहे हैं। उधर, उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी का कहना है कि इस संबंध में शिकायत मिली है। इस बेसहारा घोड़े के इलाज के लिए पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पूजा पांडे को निर्देशित किया गया है।

हालाँकि उत्तराखंड में कुत्तों या तेंदूआ जैसे किसी अन्य जंगली जानवर द्वारा लोगों को दौड़ाए जाने के दृश्य आम हैं। लेकिन इस तरह घोड़े से लोगों का घायल होना आम बात नहीं है। जैसे घोड़ों को सड़क पर खुला नहीं रखा जाता। मामले को अधिकारी देख रहे हैं।