देवपयरग में इस जगह घूम रहा है गुलदार | 17 साल के लड़के को उठा ले गया नरभक्षी जानवर

देवप्रयाग में फिर से बना गुलदार का डर। दोस्तों बात हालही की है। एक जवान युवक को फिर से एक बार मांसाहारी जानवर यानी गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। इस बिचारे युवक की जान नहीं बचा सके और सिर्फ 17 साल का ये लड़का अपने परिवार का साथ छोड़ चूका है। पहाड़ो में ऐसे किस्से अक्सर सुनने को मिलते है कि किसी की गये या फिर किसी की बकरी को गुलदार ने उठा लिया। लेकिन जब किसी के घर के सदस्य को गुलदार ले जाता है तो उस परिवार पर क्या बीतती है। बात श्रीनगर के देवप्रयाग तहसील की है जब शाम के समय एक 17 साल का युवक अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था।

उस लड़के का नाम किशोर अनुराग चौहान था। वह लड़का क्रिकेट खेल कर अपने घर की तरफ वापस आ रहा था।लेकिन रास्ते में ही उसे गुलदार ने उठा लिया। ये बात शाम करीब 7 बजे की है जब किशोर देवप्रयाग डिग्री कॉलेज से क्रिकेट खेल कर वापस लौट रहा था। लेकिन उसे क्या पता था कि रस्ते में एक गुलदार घात लगाए बैठा है। जैसे ही किशोर रस्ते से गुज़रा गुलदार ने उसपर अचानक से हमला कर दिया और गैसीटकर लेजाने लगा। इस हादसे को देखकर आस-पास के लोग शोर मचाने लगे लेकिन कोई किशोर को बचा नहीं पाया।

किरकेट खेल कर आ रहा था घर वापस

गुलदार किशोर को उठा पर जंगल की तरफ ले गया। लोगो ने वन विभाग को बुला लिया और वन विभाग की टीम ने तुरंत एक रिसर्च ऑपरेशन टीम भेजी जंगल में। लेकिन उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। फिर करीब रात 10 बजे उन्हें किशोर का क्षतिग्रस्त शरीर जंगल में मिला और उन्होंने उसे उसके घर तक पहुंचाया। किशोर की ये हालत देख उसके माता-पिता टूट से गए।

लोगो ने प्रशासन से इस इलाके पर पिंजरा लगाने की मांग करी करी है और साथ ही ये मांग भी करी कि गुलदार को नरभक्षी घोषित किया जाए और जहा भी मिले उसे मार दिया जाए। इलाके में लोगो का गुस्सा ज़ाहिर है आखिर किसी के घर का चिराज अचानक से बुझ जाए वो भी किसी जानवर के हमले से तो लोग सवाल उठाएंगे ही।

Leave a Comment