उत्तराखंड के पांच पहाड़ी राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है और चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है. इसके चलते दून में भी आज से अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है और मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है।

मई महीने में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को जून की शुरुआत से हुई बारिश से राहत मिली है. कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ों में बारिश के चलते मैदानी इलाकों में मौसम में थोड़ी राहत है। हालांकि दोपहर में गर्मी का असर रहेगा। बारिश के बाद दो दिन पहले तापमान में मामूली गिरावट हुई थी, लेकिन गुरुवार को मौसम शुष्क होने से तापमान फिर बढ़ गया। अगले कुछ दिनों तक मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है।

आज के लिए मौसम विभाग ने बताया कि, अगले कुछ दिनों में मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है, जिससे तापमान बढ़ने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। आज चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

तापमान के बारे में ये कहना गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो आज भी इतना ही रहेगा। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Comment