देहरादून में आयोजित हुई राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप, अब मार्शल आर्ट्स की नेशनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड के तीन खिलाड़ी दिखाएंगे दम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मार्शल आर्ट के क्षेत्र से एक अच्छी खबर आ रही है. हम आपको बताना चाहते हैं कि रक्षते मार्शल आर्ट के पांच खिलाड़ियों ने परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप 2024 में भाग लिया था, जिनमें से तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया है।राज्य स्तरीय वुशू चैंपियनशिप 2024 का आयोजन 01 जून से 2 जून तक परेड ग्राउंड, देहरादून में किया गया था, जिसमें पांच रक्षा मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने भी भाग लिया है।

उत्तराखंड के 3 खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम

इनमें कशिश कश्यप, मनीषा चौहान और निशांत ने स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। जबकि एक अन्य खिलाड़ी पीहू ने कांस्य पदक जीता। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक अमन राठौड़ एवं विवेक राठौड़ ने कहा कि मार्शल आर्ट न केवल खेल के क्षेत्र में पहचान बनाने में सहायक है, बल्कि आत्मरक्षा में भी सहायक है। उन्होंने सलाह दी कि हर किसी को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेनी चाहिए, खासकर लड़कियों को।

इसमें अंडर-12 बालिका वर्ग के 21 किलोग्राम भार वर्ग में नैनीताल की निर्वाणी जोशी ने स्वर्ण पदक जीता। 24 किलोग्राम भार वर्ग में देहरादून की मेघा भट्ट ने स्वर्ण पदक, अभिशा ने रजत पदक और सान्वी ने कांस्य पदक जीता।27 किलोग्राम भार वर्ग में देहरादून की आराध्या ने स्वर्ण पदक, विदिशा ने रजत पदक और नैनीताल की आशी बिष्ट ने कांस्य पदक जीता।

30 किलोग्राम भार वर्ग में नैनीताल की निहारिका ने स्वर्ण पदक, देहरादून की सिद्धि ने रजत पदक और नैनीताल की सृष्टि थापा ने कांस्य पदक जीता और 36 किलोग्राम भार वर्ग में पौड़ी की काव्या ने स्वर्ण पदक, अनिका ने रजत पदक और देहरादून की गौरवी कांस्य पदक ने जीता।