उत्तराखंड के प्रतिभाशाली और होनहार युवा अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत और सच्ची लगन के दम पर नित नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। अब्द इस वजह से उनके परिवार वालों समेत पूरे प्रदेश को उन पर गर्व है। हम हर दिन आपको ऐसे होनहार युवाओं से मिलवाते रहते हैं जो कीर्तिमान रच रहे हैं, कुछ खास उपलब्धि हासिल कर रहे हैं और अपनी अभूतपूर्व सफलताओं से पूरे प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं।
उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र निवासी युवा रोहित सिंह बिष्ट की
आज हम आपको एक और ऐसे होनहार युवा से मिलवाने जा रहे हैं जिसने अपने परिवार का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। हम बात कर रहे हैं उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र निवासी युवा रोहित सिंह बिष्ट की, जो भारतीय नौसेना में कमीशन पाकर लेफ्टिनेंट बन गए हैं और देश का नाम रोशन किया है।
आपको बता दें कि रोहित सिंह बिष्ट अल्मोडा जिले के मनान गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता विजय पाल सिंह इलाके के वरिष्ठ व्यवसायी हैं जबकि उनकी मां मीना बिष्ट एक गृहिणी हैं। वर्तमान में उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र के निवासी रोहित सिंह बिष्ट 25 मई को आईएनए केरल से कमीशन प्राप्त करने के बाद भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। आपको बता दें कि केरल में पासिंग आउट परेड में रोहित के पिता विजय पाल सिंह बिष्ट और उनकी मां मीना बिष्ट ने भी हिस्सा लिया था।
रोहित की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. आपको बता दें कि रोहित ने अपनी प्राथमिक शिक्षा खटीमा से ही प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने कक्षा 6 से 12वीं तक की शिक्षा सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल, नैनीताल से प्राप्त की। इसके बाद 2020 में रोहित का चयन एनडीए में हो गया और 3 साल तक पुणे में ट्रेनिंग के बाद उन्होंने केरल के एचडीमाला में एक साल की ट्रेनिंग की और 25 मई को पास आउट होने के बाद वह नौसेना में लेफ्टिनेंट बन गए.