उत्तराखंड के वा एक बार सेना में भर्ती हो गए तो जीवन भर सैनिक कहलाते हैं। अपनी मातृभूमि की रक्षा करना और उसके लिए लड़ना उनके खून में है। उत्तराखंड का हर युवा सेना में भर्ती होने का हौसला रखता है और जीवन भर भारत माता की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहता है। यही कारण है कि उत्तराखंड के जवानों के दिलों से देशभक्ति कभी जुदा नहीं हो सकती।
आवेदन करने से पहले देखन पूरा नोटिफिकेशन
हर साल लाखों युवा वर्दी पाने के लिए सेना की तैयारी करते हैं। इसके अलावा हजारों सैनिक सेना से सेवानिवृत्त होकर घर लौटते हैं, कुछ प्रारंभिक सेवानिवृत्ति भी ले लेते हैं। सभी सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। कि उत्तराखंड में सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए डीएससी भर्ती आयोजित की जा रही है।
कुमाऊं एवं नागा रेजिमेंट सेंटर के भर्ती कार्यालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में इस भर्ती की जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 11 जून को केंद्र में पूर्व सैनिकों की डीएससी भर्ती आयोजित की जाएगी. इस चयन के लिए रेजिमेंट द्वारा इस भर्ती के लिए कुछ आवश्यक मानदंड तैयार किए गए हैं. इसके तहत 30 जून 2022 से 31 मई 2024 तक सेवानिवृत्त और 46 वर्ष से कम उम्र के पूर्व सैनिक ही कांस्टेबल सामान्य ड्यूटी भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।
कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के लिए सिपाहियों की भर्ती की अवधि दो वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही 31 जून 2019 से 30 मई 2024 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भी कांस्टेबल क्लर्क की इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इन जवानों की सेवानिवृत्ति अवधि पांच साल से कम तय की गयी है।