जल्द आएगी उत्तराखंड कांस्टेबल भर्ती, इस बार मौका है अच्छा बिल्कुल ना चुके

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जो छात्र पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। वे सभी जो उत्तराखंड पुलिस विभाग में उत्तराखंड कांस्टेबल भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं। विभाग जल्द ही पुलिस कांस्टेबल के 1500 पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से राज्य लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेजी जा रही है। कुछ समय पहले पुलिस विभाग में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के नए पद सृजित किए गए हैं।

Police Constable Recruitment 2023

आ रही है बंपर भारती इस बार मौका ना चूके

एएसआई का पद सृजित किया गया और 1700 हेड कांस्टेबलों को एएसआई बनाया गया। हेड कांस्टेबलों की पदोन्नति से रिक्त पदों पर कांस्टेबलों को पदोन्नति दी गई। अब विभाग में कांस्टेबल के करीब 1550 पद खाली चल रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ समय पहले एक कार्यक्रम में इन पदों को भरने की घोषणा की थी।

इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द पूरी कर लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजने के निर्देश दिये हैं। ऐसे में उम्मीद है कि इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। कांस्टेबल भर्ती भी जल्द से जल्द की जाएगी क्योंकि वर्तमान में राज्य के लगभग सभी पुलिस पदों पर कांस्टेबलों की भारी कमी है और अन्य राज्य कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है।

Police Constable Recruitment 2023

किस वजह से आ रही है बंपर भारती

इससे रात्रि गश्त में भी बड़ी दिक्कत आती है, सिपाही की संख्या कम होने से क्षेत्र पूरी तरह कवर नहीं हो पाता है। वहीं, राज्य में बारिश का मौसम होने के कारण पुलिस को कई जगहों पर राहत और बचाव कार्य में मशक्कत करनी पड़ रही है।इसे देखते हुए सरकार ने अब उत्तराखंड कांस्टेबल भर्ती के जरिए पदों को भरना शुरू कर दिया है।