उत्तराखंड की लोक गायक ने UK बोर्ड में करा टॉप, रुचि आर्य ने पहले आवाज से जीता लोगों का दिल अब 12वीं में आए 88 प्रतिशत अंक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यूके बोर्ड 2024 के नतीजों में देवभूमि उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है, पिछले साल की तरह इस साल भी उत्तराखंड बोर्ड के नतीजों में लड़कों के मुकाबले छात्राओं को ज्यादा सफलता मिली है। 12वीं परीक्षा परिणाम की बात करें तो इस साल करीब 96000 छात्रों ने यह परीक्षा दी थी। इन सभी छात्रों में से 78.19% छात्र और 85.96% छात्राओं को सफलता मिली।

लाइव परफॉर्मेंस से जीत चुकी है कई लोगों का दिल

इस वर्ष 12वीं कक्षा का कुल सफलता प्रतिशत 82.63 दर्ज किया गया। नतीजे घोषित होने के बाद से प्रदेश भर से कई प्रेरक कहानियां सामने आ रही हैं। कई छात्रों ने विपरीत पारिवारिक परिस्थितियों के बीच भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, तो कुछ छात्रों ने आज तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसी बीच पेश है अल्मोडा से निकले एक ऐसे छात्र की सफलता की कहानी, जिसने प्रतिभा और हुनर ​​के साथ-साथ अब शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता हासिल की है।

हम बात कर रहे हैं अपने लोकगीतों पर लोगों को नाचने पर मजबूर करने वाली रुचि आर्या की। रुचि ने अब यूके बोर्ड से 12वीं की परीक्षा 88.4% अंकों के साथ पास की है। रुचि, जिला अल्मोडा, डोटलगांव बग्वाली पोखर की रहने वाली हैं, उन्हें संगीत में गहरी रुचि है और पढ़ाई में भी उतनी ही रुचि है। रुचि ने बहुत कम उम्र में अपने गानों और आवाज से कई बार श्रोताओं का दिल जीता है।

इतना ही नहीं, जिस तरह रुचि ने परीक्षा में सफलता हासिल की है, उसी तरह लाइव परफॉर्मेंस में भी उन्हें खूब तालियां मिली हैं. रुचि की इस उपलब्धि से उनके समर्थक और क्षेत्रवासी भी बेहद खुश हैं. रुचि का सपना है कि वह भविष्य में संगीत के क्षेत्र में उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकें। ऐसा नहीं है कि रुचि ने अपनी जिंदगी में सिर्फ संगीत को ही प्राथमिकता दी है. उन्होंने अपने जीवन में पढ़ाई को बराबर का दर्जा दिया है। रुचि ने अपनी सफलता से युवाओं को कला के लिए पढ़ाई न छोड़ने के लिए प्रेरित किया है। कला व्यक्ति के सोचने के तरीके को उजागर करती है, जबकि शिक्षा उसकी सोच का विस्तार करती है। रुचि की उपलब्धि पर उनके पिता राकेश कुमार और माता पूनम आर्य ने अपनी बेटी के उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की है।