कितने जागरूक है उत्तराखंड के मतदाता, लोक सभा चुनाव में उत्तरकाशी से माँ की गोद से सामने आई 64cm की मतदाता प्रियंका

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र के महापर्व चुनावी को लेकर राज्य के मतदाताओं में अनोखा उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बार जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में एक दिलचस्प बात देखने को मिली है, यहां एक ऐसा मतदाता पंजीकृत है जो महज चौंसठ सेमी का है। एक महिला मतदाता जिनकी लंबाई 100 सेमी है, ने भी मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

उत्तरकाशी के बाढ़ाहाट की रहने वाली है प्रियंका

नाम प्रियंका, उम्र 27 वर्ष, लिंग महिला यह मतदाता का सामान्य परिचय है। लेकिन शरीर की लंबाई केवल 64 सेमी है। इस नाते प्रियंका जिले की खास मतदाता हैं और ऐसे मतदाताओं की लोकतंत्र के चुनावी महापर्व में भागीदारी का संकल्प वाकई गर्व का कारण है।

जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के बाड़ाहाट क्षेत्र की रहने वाली प्रियंका आज अपनी मां रामी देवी से मिलीं। इस मौके पर उन्होंने 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव में मतदान करने का पक्का इरादा जताया, अपनी मां की गोद में सिमटे छोटे से शरीर के साथ प्रियंका ने टूटे-फूटे शब्दों में बताया कि इस चुनाव में वह मतदान को लेकर काफी उत्साहित हैं।

प्रियंका की मां ने बताया कि वह पहले भी एक बार वोट कर चुकी हैं और इस बार दोबारा वोट करने का मौका बर्बाद नहीं होने देंगी। यह दुखद है कि प्रियंका शारीरिक रूप से अक्षम हैं और कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, लेकिन उन्हें मतदान की चिंता नहीं है। यह प्रियंका का साहस और जज्बा है कि वह विषम परिस्थितियों के बाद भी मतदान करने जा रही हैं।